By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर के घुमारवीं में स्वछता को दिखाया जा रहा ठेंगा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर के घुमारवीं में स्वछता को दिखाया जा रहा ठेंगा
himachalNews

बिलासपुर के घुमारवीं में स्वछता को दिखाया जा रहा ठेंगा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2022/12/24 at 1:23 PM
Share

बिलासपुर /सुभाष ठाकुर – नगर परिषद घुमारवीं द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। कसबे के नाले नालियों की नियमित सफाई ना होने से इनमें गंदगी जमा है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी से भरे पड़े नाले, सो रहे रखवाले , दुर्गंध से लोग परेशान
 नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले शहर के बीचो बीच गांधी चौक के साथ बहने वाला नाला गंदगी से भरा पड़ा है । जिससे इस नाले के दोनों तरफ बने घरों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । एक तरफ जहां इस नाले में सीवरेज के चेंबर ओवरफ्लो हो रहे हैं। वहीं दुसरी तरफ शहर की आधी आबादी के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी नाले में रुका पड़ा है। परन्तु नगर परिषद की ओर से इस नाले की सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बार बार संबंधित विभाग व कर्मचारियों को अवगत करवाने के बाद भी सिर्फ झूठे आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। खुले में बहती या गंदगी जहां स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बन रही है तो वही इन लोगों में यह डर भी सता रहा है कि निरंतर बहती यह गंदगी सीधी सीर खड्ड में घुल रही है। इससे बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। अगर समय रहते विभाग गहरी नींद से नहीं जागा तो शहर के साथ-साथ दर्जनों गांव बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस सिरखड्ड पर दर्जनों गांव की पानी की स्कीमें बनी है , जिससे हर रोज लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जाता है।
नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी का खमियाजा भुगत रहे लोग
शहर में नगर परिषद प्रशासन की अनदेखी का शहर के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नाले के साथ रहने वाले लोगों का दुर्गंध से जीना मुहाल हो चुका है।  साथ ही इस गंदगी की वजह से आमजन को गंभीर बीमारियों डेंगू , मलेरिया का खतरा भी सता रहा है। नाले में गंदा और बदबूदार पानी जमा हो गया है। हालांकि दिन के समय कचरा गाड़ियों को  गली-गली इकट्ठा करने के लिए भेजा जा रहा है । नागरिक तो स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक हो रहे हैं। परंतु नगर परिषद ही इस अभियान को लेकर उदासीन नजर आ रही है। क्योंकि उसके द्वारा केवल सड़कों की साफ-सफाई को ही स्वच्छता अभियान मानकर अपने कर्तव्य की इतिश्री की जा रही है। नालियों में बह रही गंदगी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
TAGGED: Bilaspur Municipal council
Chandrika December 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article NH – 5 पर डेढ़घराट में निजी बस की सामने से आ रही गाड़ी से हुई टक्कर, युवक को आई चोटें
Next Article पंडोगा में ट्रक हुआ दुर्घटना का शिकार,चालक को आई चोटें, अस्पताल में भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?