अनिल नेगी, किन्नौर: स्वास्थ्य विभाग किन्नौर की ओर से बुधवार को टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यशाला व मुख्य बस अड्डा रिकांगपिओ में क्षय रोग जांच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिंद्र चौधरी ने की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ.सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डी.आर .टी.बी कोर्डिनेटर छेरिंग लाल व स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र ने टीबी ₹ के लक्षण ओर इसके बचाव के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि दो हफ्ते तक खांसी, शाम को बुखार,पसीना व वजन कम होने पर टीबी हो सकता है। ऐसे स्थिति में नजदीकी अस्पताल में जा कर चिकित्सक को अवश्य दिखाए। सही वक्त पर इलाज करवाने से टीबी बिल्कुल ठीक हो जाती हैं। इसका इलाज़ सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध हैं।
