By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैच में बारिश न डाले खलल भगवान इंद्रु नाग से की गई प्रार्थना, एचपीसीए ने मंदिर में की पूजा अर्चना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मैच में बारिश न डाले खलल भगवान इंद्रु नाग से की गई प्रार्थना, एचपीसीए ने मंदिर में की पूजा अर्चना
himachalNews

मैच में बारिश न डाले खलल भगवान इंद्रु नाग से की गई प्रार्थना, एचपीसीए ने मंदिर में की पूजा अर्चना

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/07 at 3:25 PM
Share
राहुल चावला, धर्मशाला: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 व 19 मई को आईपीएल मैच के मुकाबले होने हैं। ऐसे में इन मैचों का सफल आयोजन यहां स्टेडियम में किया जा सके और बारिश इसके बीच किसी तरह का कोई ख़लल ना डालें इसलिए  एचपीसीए भगवान इंदरूनाग के दरबार में पहुंच गई हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन (एचपीसीए) ने भगवान इंद्रु नाग मंदिर में पूजा अर्चाना की ओर कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया।
माना जाता है कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बढ़े आयोजन होते हैं तो इंद्रुनाग देवता से बारिश न होने के लिए पूजा-अर्चना की जाती हैं। यह वजह भी है कि मैच होने से पहले एचपीसीए ने भी भगवान इंद्रु नाग  के दरबार में पहुंचकर बारिश ना होने की कामना की हैं। धर्मशाला में 17 मई को पंजाब और दिल्ली तो 19 को पंजाब और राज्यस्थान की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान विभाग ने जताया है, लेकिन धर्मशाला में अब तक खेले गए कई मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला हैं। दोनों मैचों के लिए सारे टिकट भी बिक चुके हैं। इससे दर्शकों की चिंता भी बढ़ने लगी हैं। धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।
एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि 10 सालों के बाद धर्मशाला में आईपीएल के मैच होने जा रहे हैं। दो मैच 17 व 19 को धर्मशाला में खेले जाएंगे ओर एक बार फिर से पंजाब किंग्स इलेवन ने धर्मशाला क्रिकेट मैदान को अपना होम ग्राउंड माना हैं। उन्होंने कहा की धर्मशाला के आराध्य देवता इंद्रुनाग के पूजा की गई है ताकि मैचों का सफल आयोजन हो। इंद्रुनाग मंदिर में यज्ञ के साथ-साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मैचों के आयोजन से पहले हम भगवान इंद्रुनाग की शरण में आते हैं,यह हमारी अस्था हैं। उन्होंने कहा हम अपने देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और इंद्रुनाग धर्मशाला के अराध्य देवता हैं और मैच की सफलता के लिए उनका पूजन किया गया हैं।
TAGGED: Dharmshala, HPCA, Lord Indru Nag, Match, prayed
admin May 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवा खिलाड़ियों के लिए हुआ दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जिला ऊना की 8 टीमें ले रही भाग
Next Article कांग्रेस सेवादल संस्थापक की जयंती पर स्वच्छ हिमाचल हरा भरा हिमाचल अभियान किया शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?