By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इंदौरा उत्सव पर नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली , गुरनाम भुल्लर की प्रस्तुति ने जमाया रंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इंदौरा उत्सव पर नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली , गुरनाम भुल्लर की प्रस्तुति ने जमाया रंग
himachalNews

इंदौरा उत्सव पर नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली , गुरनाम भुल्लर की प्रस्तुति ने जमाया रंग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/18 at 7:41 PM
Share

Nurpur, Sanjeev-:इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने ऐतिहासिक काठगढ़ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक अजय महाजन और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।उत्सव को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इंदौरा विधानसभा वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी और विधायक मलेंद्र राजन को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करते हैं। मेलों और उत्सवों से लोक कला को बढ़ावा मिलता है तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। “चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है” का नारा आज प्रदेश में जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसे सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा उत्सव केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय एकता का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। इंदौरा क्षेत्र के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं और इस आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।इससे पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया तथा रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया।

पहले दिन पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर झूमे लोग

इंदौरा उत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और पंजाबी गीतों की धूम रही। प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग देर रात तक नाचते-गाते नजर आए। इससे पहले स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण मालटू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दविंदर मनकोटिया, इंदौरा पंचायत प्रधान भूपाल कटोच, हिमुडा निदेशक जतिंदर चंदेल, एसपी कुलभूषण वर्मा, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED: Nurpur Indora Utsav
Chandrika December 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एसपीयू की पहली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का शुभारंभ , 250 एथलीट ले रहे भाग
Next Article हिमाचल में शहीद सैनिकों के परिवारों को नहीं मिल रहा समय पर सम्मान, सरकार पर उठे सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?