By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम के बेड़े में शामिल हुए दो छोटे टैंकर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम के बेड़े में शामिल हुए दो छोटे टैंकर
himachalNews

शिमला में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम के बेड़े में शामिल हुए दो छोटे टैंकर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/11 at 6:21 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला में इन दिनों जहां गर्मियां अपने चरम पर हैं.वही शहरवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।पेयजल समस्या के चलते शिमला जल प्रबंधन ने शहर में पानी की सप्लाई भी एक दिन छोड़ कर कर दी है.बावजूद इसके प्रतिदिन राजधानी में पानी के टैंकरों की मांग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।शिमला में प्रतिदीन लगभग 50 टैंकरों की मांग आ रही है।तंग रास्तों के कारण बड़े टैंकर कुछ क्षेत्रों में पहुंच नही पा रहे है. जिसके चलते नगर निगम ने इस समस्या से निपटने के लिए अपने बेड़े में दो छोटे टैंकर और शामिल कर लिए है।अब नगर निगम के पास छोटे टैंकरों की संख्या तीन हो गयी है।जिससे कुछ हद तक शहरवासियों को पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।मंगलवार को विधायक हरीश जनारथा व महापौर सुरेंद्र चौहान ने दो छोटे टैंकरों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रतिवर्ष 10% की पेयजल में वृद्धि की भी होगी समीक्षा

विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि गर्मी के दिनों में राजधानी शिमला में पानी की समस्या हो जाती है लेकिन इस वर्ष इस समस्या ने विकराल रूप धारण नही किया है।इस वर्ष शहर में तीसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है।हरीश जनारथा ने कहा कि तंग रास्तों के कारण बड़े टैंकरों का जाना संभव नहीं है।इसके चलते यह फैसला लिया गया कि दो छोटे टैंकर लिए जाए।जिससे शहर के हर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा सके।विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि अभी ट्रायल के तौर पर दो छोटे टैंकर लिए गए हैं।अगर यह ट्रायल सफल रहा तो और टैंकर भी लिए जा सकते हैं। वहीं उन्होंने पानी के बिलों में 10% की बढ़ोतरी पर कहा कि यह जो वर्ल्ड बैंक के साथ करार हुआ था वह पूर्ति सरकार के समय में हुआ था। उम्मीद है कि यह जो प्रोजेक्ट है लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। उसके बाद पानी के प्रति वर्ष बढ़ते दामों पर समीक्षा की जाएगी।विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि 10% पानी के बिलों में बढ़ोतरी बहुत अधिक बढ़ोतरी है इस पर समीक्षा कर इस काम करने का प्रयास किया जाएगा.

तंग रास्तों में होगी छोटे टैंकरों से पेयजल आपूर्ति

वहीं महापौर सुरेंद्र चौहान ने पानी के टैंकरों के शुभारंभ अवसर पर कहा शिमला शहर में पानी की समस्या के चलते नगर निगम द्वारा शिमला जल प्रबंधन के माध्यम से दो टैंकर खरीदे गए हैं।उन्होंने कहा कि शिमला में तंग रास्तों के कारण कई जगह बड़े टैंकर नहीं जा सकते इस कारण छोटे टैंकरों के माध्यम से उसे क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि इन छोटे टैंकर्स में मोटर भी लगी है जिसके माध्यम से बहुमंजिला भवन में पानी लिफ्ट किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पानी के संसाधन बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है इसी कड़ी में शहर के आसपास के क्षेत्र में पुरानी बावड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके साथ ही शिमला शहर में चल भंडारण को बढ़ाने के लिए नए पानी के टैंकों का निर्माण भी किया जा रहा है जिससे शहर में पानी की समस्या से निपटने के लिए काफी हद तक आसानी होगी.

TAGGED: Shimla muncipal corporation
Chandrika June 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेला 17 जून से… विधायक विवेक शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक
Next Article हमीरपुर में उपचुनाव के मद्देनजर लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?