राकेश,ऊना(TSN): न+शे के खिलाफ़ प्रदेश भर में पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस न+शा तस्क+रों पर नकेल कसने के काम कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को ऊना पुलिस की ओर से एएसआई तेजिंदर के नेतृत्व में गांव कुठार खुर्द में नाका लगाकर एक कार सवार व्यक्ति की तलाशी लेने के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चि+ट्टा बरामद किया हैं। पकड़े गए चि+ट्टा की मात्रा 33.5 ग्राम बताई गई हैं।
एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया की कार सवार व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अरेस्ट किया गया है और जांच आरंभ कर दी गई हैं। न+शे के खिलाफ ऊना पुलिस की ओर से मुहिम जारी रहेगी और न+शे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ऊना पुलिस हमेशा करती रहेगी।
