ऊना : राकेश (TSN)- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज बाबा बाल जी महाराज के चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचकर अनुराग ठाकुर ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया और वहां पर चल रही भागवत कथा का अनुसरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पर आकर सुखद आनंद मिलता है,उन्हें जब भी मौका मिलता है वह बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सैकड़ो बरसों के बाद अयोध्या में प्रभु राम मंदिर का निर्माण हुआ है और वहां पर प्रभु राम विराजमान हुए हैं.उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक मंदिरों में जाकर मंत्र उच्चारण भी किया और कई दिनों तक प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उपवास भी रखें. देश के प्रबुद्ध महापुरुषों से राय लेने के बाद जो भी अनुष्ठान करने पड़े वह उन्होंने इसके लिए किए. प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों ने देश भर के अंदर प्रभु राम के घर विराजमान होने को लेकर खुशी देखी गई है क्योंकि सबके आराध्य प्रभु भगवान राम उस दिन अपने घर पधारे हैं, जिसको लेकर देश भर में लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में भी खुशी के चलते दीपक जलाए और पटाखे भी चलाएं. राम मंदिर का निर्माण और प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा से देश में भाईचारे की मिसाल देखने को मिली है.आज मैं यहां पर आया हूं मुझे भी जहां पर आकर बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों ने जो हम सबके आराध्य प्रभु राम को लेकर अपनी आस्था दिखाई है.
