शिमला,12 सितम्बर-दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से हिमाचल के खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने मुलाकात की। इस दौरान यादवेंद्र गोमा ने केंदीय मंत्री के समक्ष हिमाचल में खेलो को बढ़ावा देने पर चर्चा की।इस दौरान प्रदेश खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। खेलो इंडिया के तहत प्रदेश में निर्मित हो रहे प्रोजैक्टों के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए की लंबित देय राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह भी किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के लिए खेलो इंडिया के तहत 60 करोड़ रुपए के नए प्रोजैक्ट प्रदान करने का मामला भी उठाया। वहीं केंद्रीय मंत्री ने इस पर गौर कर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
लंबित राशि जल्द बहाल करने का किया आग्रह
खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने विशेष तौर खेलों से जुड़े करीब आधा दर्जन प्रोजैक्टों की देनदारियों के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।साथ ही वर्तमान में प्रदेश में जिन प्रोजैक्टों पर कार्य चल रहा है और 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है उसकी लंबित राशि शीघ्र मुहैया करवाने का आग्रह भी किया। उन्होंने केंदीय मंत्री को बताया कि प्रदेश में कई खेल प्रोजैक्टों के लिए भूमि की उपलब्धता है, ऐसे में केेंद्र प्रोजैक्ट उपलब्ध करवाए ताकि हिमाचल में खेलों से संबंधित आधारभूत ढांचा और बढ़ सके। इससे प्रदेश के खिलाडिय़ों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।बताया गया कि प्रदेश के विभिन्न प्रोजैक्टों की करीब 15 करोड़ रुपए की राशि जारी होना लंबित है।खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।खास कर खेलो इंडिया के तहत फेस वाइज राशि देने की बात कही है साथ ही जो राशि लंबित पड़ी है उसे जल्द देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।प्रदेश के युवाओं को सुविधा मिले इसके लिए काम कर रही है।इसके अलावा केंद्र सरकार से भी प्रदेश में जो प्रोजेक्ट की राशि लंबित पड़ी उन्हें देने का केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह किया गया है
