By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवा प्रधान शुभम शर्मा की अनूठी पहल…अपनी पंचायत में खोली आधुनिक लाइब्रेरी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवा प्रधान शुभम शर्मा की अनूठी पहल…अपनी पंचायत में खोली आधुनिक लाइब्रेरी
himachalNews

युवा प्रधान शुभम शर्मा की अनूठी पहल…अपनी पंचायत में खोली आधुनिक लाइब्रेरी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/03 at 12:50 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- वर्ष 2020 में हुए पंचायती राज के चुनावों में हिमाचल प्रदेश के बहुत से ऐसे युवा हैं जो पंचायत प्रतिनिधि चुनकर आए हैं। आज यही प्रतिनिधि अपनी युवा सोच के साथ अपनी अपनी पंचायत को बुलंदियों की ओर ले जा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मंडी सदर विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टांडू के 29 वर्षीय युवा प्रधान शुभम शर्मा। शुभम शर्मा अपनी पंचायत के सर्वांगिण विकास पर तरजीह देने के साथ कुछ नया और हटकर करने की सोच रखते हैं। उनकी इसी सोच का नतीजा है कि आज उन्होंने अपनी पंचायत में आधुनिक सुविधाओं वाली लाइब्रेरी चला रखी है।

पूरी तरह से निशुल्क है यह लाइब्रेरी

वर्ष 2021 में शुभम शर्मा ने 14वें वितायोग के माध्यम से ढ़ाई लाख की लागत से इस लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। लाइब्रेरी में किताबों के साथ-साथ दो कंप्यूटर उपलब्ध करवा रखे हैं और हाई स्पीड इंटरनेट प्रावधान भी कर रखा है। शुभम ने बताया कि जब एक युवा पंचायत प्रधान के रूप में उन्हें चुना गया तो उन्होंने युवाओं के लिए कुछ करने की सोची और उसी के तहत इस लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। लाइब्रेरी में 10 लोगों के बैठने की क्षमता है और यहां पर प्रवेश पुरी तरह से निशुल्क रखा गया है। क्षेत्र के युवा इस लाइब्रेरी का पूरा लाभ उठा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि उन्हें लाइब्रेरी की सुविधा प्राप्त करने के लिए 10 किलोमीटर दूर मंडी जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें घर द्वार पर ही यह सुविधा हासिल हो पा रही है। इन्होंने इसके लिए पंचायत प्रधान का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बहुत ही कम पंचायतें ऐसी हैं जो लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मुहैया करवा रही हैं। टांडू पंचायत जैसी अन्य पंचायतें बाकी जनप्रतिनिधियों के लिए एक नजीर है कि वे भी अपनी पंचायतों में इस प्रकार के प्रयास कर सकते हैं।

TAGGED: Mandi youth pradhan Shubham Sharma
Chandrika December 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा बनी सिविल जज
Next Article तीन राज्यों में बीजेपी की जीत को डॉ राजीव बिन्दल ने बताया देश की लोकतंत्र की जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?