अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में बेमौसमी बारिश दौर जारी हैं। जहां पहले जहां किसानों ने सूखे की मार को झेली ओर अब लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने भी किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हमीरपुर जिला के किसानों के लिए यह बारिश दोहरी मार बनकर उभरी हैं। सूखे के कारण पहले ही फसल 25 प्रतिशत तक खराब हो गई थी लेकिन अब जबकि फसल कटाई का सीजन आने वाला हैं, ऐसे हालात में ओला-वृष्टि और लगातार हो रही बारिश ने दस से पंद्रह प्रतिशत गेंहु की फसल और सब्जिंयां खराब हो गई हैं। अगर इसी तरह के हालात जारी रहे तो फसलों को और अधिक नुकसान होने की संभावना हैं।
कृषि विकास अधिकारी किरण कुमारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही हैं ओर हमीरपुर जिला भी इससे अछूता नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला की 30 हजार हैक्टेयर भूमि पर गेंहु की फसल बोई जाती हैं। भारी बारिश के कारण अब तक हमीरपुर जिला में दस से पंद्रह प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है ओर सब्जियों पर भी इसका असर पड़ रहा हैं। अगर इसी तरह से बारिश जारी रही तो नुकसान ओर भी बढ सकता हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें ओर पानी को खेतों में खड़ा न होने दें।
