राकेश,ऊना: चेक बाउंस मामले में ऊना कोर्ट से फरार कैदी लखबीर सिंह को ऊना पुलिस ने बढ़ेडा से गिरफ्तार कर लिया हैं। उक्त आरोपी लखबीर सिंह को जब चेक बाउंस मामले में पेशी के लिए ऊना कोर्ट लाया गया था तो इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित कर इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में फरार कैदी लखबीर सिंह को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया था। मंगलवार रात को पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह को बढ़ेडा गांव से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अब इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने बताया की कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इंस्पेक्टर संजीव कुमार को इस टीम की कमान सौंपी गई और उन्होंने पूरी टीम के साथ फरार कैदी लखबीर सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसके बाद लखबीर सिंह को बढ़ेडा गांव से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली हैं। अब मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं।
