राहुल चावला , धर्मशाला: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), नई दिल्ली की ओर से 16 अप्रैल 2023 को सीडीएस व एनडीए ओर 28 मई 2023 को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा हैं। इन परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं,जहां परीक्षार्थी इन परीक्षाओं को देंगे। परीक्षाओं से जुड़ी हुई सभी तैयारियां जिला प्रशासन की ओर से यहां पूरी की जा रही हैं जिससे पूरी सुरक्षा के बीच और तय नियमों के तहत यह परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों में करवाई जा सके।
यह जानकारी समन्वय पर्यवेक्षक ओर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया की अधिकारियों को परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल ओर बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
इनते अभ्यर्थी देंगे लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं
उपायुक्त ने बताया कि सीडीएस व एनडीए की परीक्षा के लिए जिले में 9 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीएस की परीक्षा तीन सत्रों में होगी जिसमें 1072 अभ्यर्थी भाग लेंगे ओर दो सत्रों में होने वाली एनडीए की परीक्षा 1572 उम्मीदवार देंगे। वहीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 3 केंद्रों में होगी। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा, जिसमें 864 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
इन केंद्रों में होंगी परीक्षाएं
उपायुक्त ने बताया कि सीडीएस व एनडीए की परीक्षा के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, बी.एड कॉलेज धर्मशाला, डाईट धर्मशाला, आईटीआई दाड़ी, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी, सैक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धपुर तथा क्षेत्रिय अध्ययन केंद्र मोहली में नौ परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के लिए राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारी ओर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
