बीबीएन /जगत सिंह- नालागढ़ के तहत दभोटा में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की तरफ से एक फोर व्हीलर और नालागढ़ की तरफ से जा रहे बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई । हादसा इतना खतरनाक था कि बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि फोर व्हीलर में सवार एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए , जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से छह की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और पीजीआई चंडीगढ़ में अभी भी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि फोर व्हीलर में सवार सभी पंचकूला हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो कि पंजाब में एक शादी समारोह के बाद अपने घर पंचकूला जा रहे थे । इस दौरान ये हादसा पेश आया ।
