By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जन्मदिन के दिन विक्रमादित्य सिंह का सुन्नी में शक्तिप्रदर्शन, विशाल जनसभा का किया आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > जन्मदिन के दिन विक्रमादित्य सिंह का सुन्नी में शक्तिप्रदर्शन, विशाल जनसभा का किया आयोजन
himachalpoliticalpolitical

जन्मदिन के दिन विक्रमादित्य सिंह का सुन्नी में शक्तिप्रदर्शन, विशाल जनसभा का किया आयोजन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/18 at 1:38 PM
Share

भावना, शिमला: हिमाचल में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजते ही सभी पार्टियों के नेता, उम्मीदवार चुनावी मैदान में उत्तर चुके हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नेता पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और जनता के बीच जाकर चुनाव के लिए समर्थन मांगने में जुट गए हैं। इसी बीच शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को अपने जन्मदिन के दिन सुन्नी में एक विशाल जनसभा आयोजन कर अपना शक्तिप्रदर्शन किया।

इस विशाल जनसभा में हजारों की भीड़ एकत्रित कर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। जनसभा में विक्रमादित्य सिंह ने केक काटा । इस दौरान जहां उन्होंने 5 सालों में किए कार्यों को जनता के समक्ष रखा वहीं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिमला ग्रामीण के अंदर झूठी घोषणाएं की है। जलोग के अंदर डिग्री कालेज दिया सुन्नी में एसडीएम कार्यालय दिया लेकिन यह मात्र घोषणा ही साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि सुन्नी के अंदर एसडीएम एक दिन बैठते है और 6 दिन बिना एसडीएम के कार्यालय चलता है। इसके अलावा कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं उतरा है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र का विकास स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने किया है ओर विपक्ष में रहते हुए 5 सालों में भी सौ करोड़ के विकास कार्य किए है। इसके अलावा अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 5 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और इसके लिए रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सुन्नी में एसडीएम हर रोज बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में कांग्रेस की जीत तय है, ये भाजपा के नेता भी मान चुके है, लेकिन इस बार मार्जन की लड़ाई है। उन्होंने जन्मदिन के उपहार के रूप में लोगों से इस बार तीन गुना मार्जन से जिताने का आग्रह किया । वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है और 22 अक्टूबर को वे अपना नामांकन भरने जा रहे है जिसके बाद शिमला ग्रामीण के साथ ही प्रदेश भर में प्रचार के लिए जाएंगे और हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता वापसी तय है।

TAGGED: Vikramaditya Singh
admin October 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार
Next Article चंबा जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 398080 मतदाता करेंगे मतदान: डीसी राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?