By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गांव का विकास कृषि, पशुपालन और सहकारिता के माध्यम से संभव :धूमल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गांव का विकास कृषि, पशुपालन और सहकारिता के माध्यम से संभव :धूमल
himachalNews

गांव का विकास कृषि, पशुपालन और सहकारिता के माध्यम से संभव :धूमल

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/11/18 at 8:45 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): गांव का विकास कृषि के माध्यम से पशुपालन के माध्यम से और सहकारिता के माध्यम से संभव हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए बतौर मुख्यमंत्री देश में पहली बार कृषि विभाग पशुपालन विभाग और सहकारिता विभाग को अपने पास रखा था और जहां सहकार आंदोलन ने देशभर में किसानों का शोषण कम हो सके इसके लिए काम किया था तो हमने सहकारिता के क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों का शोषण ना हो इसके लिए काम किया।
शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के टाउन भराड़ी कस्बे में जिला सहकारिता विकास संघ की ओर से आयोजित 70वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के जिला स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सहकारिता से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
देश में चले सहकारिता आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई समय था जब देश में किसानों को कृषि करने हेतु लिए जाने वाले कर्ज की एवज़ में बहुत शोषण और उत्पीड़न सहना पड़ता था। किसानों को इस शोषण से बचाने के लिए देश में सहकार आंदोलन की शुरुआत हुई और वर्ष 1904 में हिंदुस्तान में सहकार एक्ट बना। इसके बाद सरकार आंदोलन आगे बढ़ा और शानदार काम करते हुए किसानों व कृषि के समृद्धशाली स्वरूप का आधार बना। किसानों का शोषण होना तो कम हो गया लेकिन बाद में सहकारिता से जुड़े कर्मचारियों का शोषण होना शुरू हो गया उनको समय से और पूरी तनख्वाह नहीं मिलती थी हमने अपनी सरकार में प्रयास किया और उनका शोषण होना बंद हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के विकास में सहकारिता की बहुत बड़ी भूमिका होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता की उपयोगिता के मद्देनजर वर्ष 2021 में केंद्र में अलग से सहकार विभाग बनाया जो पहले कृषि विभाग के तहत हुआ करता था और उन्होंने इस विभाग की कमान केंद्रीय गृह मंत्री भाई अमित शाह को सौंपी, जिन्होंने खुद गुजरात में सहकार आंदोलन से जुड़े रह कर बेहतरीन काम सहकारिता के क्षेत्र में कर के दिखाया था। आज सहकारिता के क्षेत्र में काम बहुत बढ़ रहा हैं। सहकारिता के क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, मछली उत्पादन और एलपीजी वितरण केंद्र इत्यादि अब मिल सकते हैं अनेकों गतिविधियां अब बढ़ सकती हैं।
सहकारिता से जुड़े कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि जो सोसाइटियां पिछड़ रही हैं वहां ऐसी गतिविधियां शुरू करके काफी लाभ कमा सकती हैं। सहकार एक्ट में यह कहा गया है कि जो कर्मचारी को सैलरी दी जाएगी वह प्रोडक्टिविटी से जुड़ी हुई होगी, जितना काम करोगे उतनी तनख्वाह मिलेगी। जो सोसाइटी मुनाफा कमाएगी उसके शेयर होल्डरों को भी ज्यादा पैसा मिलेगा और उसके कर्मचारियों की आमदनी भी अच्छी होगी। इसलिए आप लोग जितना काम बढ़ाओगे उतना ही आगे बढ़ोगे।
इस अवसर पर जिला सहकार विकास संघ के अध्यक्ष यशवीर पटियाल पूर्व विधायक कमलेश कुमारी भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ओर सहकारिता से जुड़े सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
TAGGED: agriculture, animal husbandry, cooperation, Development, hamirpur, village
admin November 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पौंग झील में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू,ड्रोन से रखी जा रही नज़र,बर्ड वॉचरों की 15 टीमों का किया गठन
Next Article शिमला विधान सभा सचिवालय के दौरे पर पहुंची असम याचिका कमेटी, हिमाचल ई विधान सभा प्रणाली की ली जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?