By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फशकना गांव के ग्रामीण परेशान…पानी की पाइपें फटने से घरों,खेतों और घासनियों को हो रहा नुकसान, आई दरारे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फशकना गांव के ग्रामीण परेशान…पानी की पाइपें फटने से घरों,खेतों और घासनियों को हो रहा नुकसान, आई दरारे
himachalNews

फशकना गांव के ग्रामीण परेशान…पानी की पाइपें फटने से घरों,खेतों और घासनियों को हो रहा नुकसान, आई दरारे

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2024/02/23 at 11:33 AM
Share

सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- पानी की समस्या तो अक्सर आपने सुनी होगी,लेकिन पानी से समस्या शायद ही सुनी होगी। कुछ ऐसी ही समस्या जिला मुख्यालय सोलन के साथ लगते गांव फशकना में इन दिनों लोगों को आ रही है,जहां 1960 और 1965 के दशक में जलशक्ति विभाग द्वारा पानी की सिंचाई योजना की स्कीम बिछाई थी,यह स्कीम लोगों के खेतों के बीचोंबीच से उस समय लाई गई थी,लेकिन आज यह स्कीम लोगों के लिए सरदर्दी बन चुकी है,आलम यह है कि पानी की पाइप जगह जगह से फट रही है जिस कारण पानी के प्रैशर से लोगों के रास्ते टूट चुके है,घासनियाँ खाई का रूप ले चुकी है वहीं खेत दलदल बन चुके है।

डर के साए में जीने को मजबूर 190 लोगों की आबादी

लोगों को पैदल चलने के लिए रास्ते खुद बनाने पड़ रहे है,जहां पानी के पाइप फटे हुए हैं वहां लोगों को डर डर कर जाना पड़ता है अक्सर उन्हे यह डर रहता है कि न जाने कब वो जमीन का टुकड़ा खिसक जाए,फशकना गांव में करीब 35-40 परिवार है औऱ करीब 190 लोगों की आबादी यहाँ पर है,रात में भी लोगों को यहां पर डर रहता है कि कोई अनहोनी न घट जाए।

फसलें हो रही खराब, किसान छोड़ रहे खेती

स्थानीय लोगों के नाले से लेकर घरों तक की जमीन बर्बाद हो चुकी है,जहां पानी की पाइप खेतों के बीचोंबीच फटी है वहां लोगों ने अब फसलें लगाना छोड़ दिया है,क्योंकि लगातार पानी का रिसाव खेतों के बीचोंबीच हो रहा है औऱ इससे फसलें खराब हो रही है,ऐसे में मजबूरन किसान आधे ही खेत में अब खेती कर रहे है।

पानी की पाइप फटने से लोगों के घरों, खेतों, रास्तों घासनियों को पहुंच रहा नुकसान

स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वे लोग पिछले काफी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं उनके खेतों के बीचों बीच से यह पाइपलाइन सिंचाई योजना सोलन तक पहुंचाई गई है और अब यह पुरानी होने के कारण जगह-जगह से टूट रही है जब यह टूटती है तो यहां से पानी के प्रेशर 100 से 200 फुट की ऊंचाई में जाकर लोगों के घर और खेतों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें नुकसान भी हो रहा है।

लोग बोले : खानापूर्ति कर रहा विभाग, हर्जाना भुगत रहे ग्रामीण

वहीं जहां-जहां भी पानी का रिसाव होता है वहां पर दलदल बन जाता है और लोगों की घासनियां, खेत पूरी तरह से नष्ट हो रहे हैं जब यह पाइपलाइन लाई गई थी तो उसे समय खेतों के बीचों बीच से इसका विस्तार किया गया था लेकिन आज यही पाइपलाइन लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है जहां-जहां पर भी यह पाइपलाइन लाई गई है और जहां से भी लगातार फट रही है वहां पर खानापूर्ति के लिए जलशक्ति विभाग इसे जोड़ रहा है लेकिन जब वह फटती है तो वहां पर पूरी फसल तबाह हो जाती है।

खेत बन चुके हैं दलदल,किसान नही कर पा रहे खेती, खेत बनते जा रहे बंजर

आज आलम यह है कि किसान आधे खेत में ही खेती कर पा रहे हैं, हमेशा उन्हें डर रहता है कि यदि वह यहां पर फसल लगाएंगे तो उनकी फसल तबाह हो जाएगी इस कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से और सरकार से आग्रह किया है की समस्या के तरफ ध्यान देते हुए इसका निपटारा किया जाए और इस पाइपलाइन को किसी अन्य जगह शिफ्ट किया जाए या फिर इसका बेहतर तरीके से समाधान किया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

जलशक्ति विभाग के अधिकारी बोले समस्या को लेकर मिली है शिकायत, जल्द करेंगे समाधान

वही जब इस बारे में जल शक्ति विभाग सोलन के एक्सईएन सुमित सूद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पाइपलाइन बहुत पुरानी है हालांकि जब भी विभाग को यहां पर पाइप फटने के बारे में सूचना प्राप्त होती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाता है ग्रामीण भी इस समस्या को लेकर उनसे मिले हैं उनकी मांगों पर ध्यान देते हुए विभाग ने समयबद्ध तरीके से इसे बदलने को लेकर कार्य करना शुरू कर दिया है लेकिन पाइपलाइन पुरानी होने के कारण यह जगह-जगह से टूट रही है।

विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में जगी उम्मीद

बहरहाल इस बार ग्रामीणों में एक बार फिर जलशक्ति विभाग के आश्वासन के बाद उम्मीद जगी है कि यह सिंचाई योजना की पाइपलाइन ठीक करवा दी जाएगी और उनके समस्या का निदान हो जाएगा आने वाले समय में प्रदेश सरकार इस मुद्दे को किस तरह से देखती है और क्या इसको लेकर प्रशासन और विभाग के अधिकारी करते है यह देखने लायक होगा।

TAGGED: Solan Villagers of Fashakna village are worried
Chandrika February 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर निर्वासित तिब्बतियों ने चीन के विरोध में किया प्रदर्शन
Next Article कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले …सरकार और संगठन में आपसी तालमेल में कोई कमी नही..मिलकर जीतेंगे चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?