By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे, छह बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए जनता का विश्वास: विक्रमादित्य सिंह”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे, छह बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए जनता का विश्वास: विक्रमादित्य सिंह”
himachalpolitical

वीरभद्र सिंह सभी के नेता थे, छह बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चाहिए जनता का विश्वास: विक्रमादित्य सिंह”

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/05/06 at 1:22 PM
Share
PWD Minister
Vikramaditya Singh

Shimla, Sanju (TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजनीति इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाज़ी और अंदरूनी खींचतान को लेकर सुर्ख़ियों में है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ वायरल पोस्ट और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन ने नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। इस बीच विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर साज़िश रचने के आरोप लगाए हैं और वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत की खुलकर पैरवी की है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को एक अनुभवी और जमीनी नेता बताया है, जिन्होंने पांच बार चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की है। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों के साथ खड़े रहते हैं और यह उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री वरिष्ठ और ज़मीनी नेता हैं। जो उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, वे असल में पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।”वीरभद्र सिंह पर हो रही गुटबाजी की चर्चा पर उन्होंने दो टूक कहा कि वीरभद्र सिंह न किसी धड़े के थे और न उन्होंने गुटबाजी की राजनीति की। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री बनना सिर्फ ताकत से नहीं, जनता के अटूट समर्थन और समर्पण से ही संभव होता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि”वीरभद्र सिंह सबके नेता थे, किसी खास गुट के नहीं। मैं भी उन्हीं की तरह सभी के साथ खड़ा हूं।”

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दिया काम का ब्यौरा

राज्य में हो रहे विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो रहे कामों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि 345 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम तेज़ी से चल रहा है और 650 करोड़ रुपये की योजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा 1400 किमी नई सड़कों की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।हमने दो वर्षों में केंद्र से 5000 करोड़ रुपये लाए हैं। यह हमारी मेहनत और समर्पण का नतीजा है।”उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, और भूमि दान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही PWD के सभी रेस्ट हाउस अब आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के ज़रिए उपलब्ध होंगे।

 

नेशनल हाईवे मुद्दे पर कहा ये

पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने स्वीकृत 69 नेशनल हाईवे को घटाकर सिर्फ 5 कर दिए थे। ढली से रामपुर तक फोरलेन निर्माण के लिए NHAI को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें सुरंगों का भी निर्माण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने इस पर केंद्रीय मंत्री को पत्र भी लिखा है.राज्य के विकास के लिए केंद्र से सहयोग मिलना ज़रूरी है, और हम इसके लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं

TAGGED: Shimla PWD Minister Vikramaditya Singh
Chandrika May 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पहलगाम हमले पर बोले जयराम ठाकुर: “राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति न हो”
Next Article धर्मशाला में मिला आत्मिक संबल: पंजाब किंग्स ने दलाई लामा से लिया आशीर्वाद”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?