मंडी :धर्मवीर (TSN)- उत्तराखंड के सिल्क्यरा में टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन मजदूरों में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का विशाल भी शामिल था। विशाल के टनल से सुरक्षित बाहर निकलने पर परिजनों में खुशी की लहर है।
टनल से बाहर निकलने की खबर सुनने के बाद से ही विशाल के घर बंगोट में सगे संबंधियों और रिश्तेदारों का पहुंचने का सिलसिला दिन में ही शुरू हो गया था। शाम को परिजनों को विशाल के सुरक्षित बाहर निकालने का समाचार प्राप्त हुआ तो विशाल की मां उर्मिला देवी और दादी की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। परिजनों ने अपने लाल के टनल से बाहर आने के साथ ही ईश्वर का धन्यवाद किया और अब पूरा परिवार भजन कीर्तन में कर रहा है। बता दे कि टनल के अंदर विशाल के सलामती व उसके सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विशाल की मां उर्मिला देवी ने कमरू घाटी के आराध्य देव बड़ा देव कमरू नाग से भी प्रार्थना की थी।
