By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विशाल ने बताया सिलक्यारा टनल में बीना ऑक्सीजन के कैसे बिताए 36 घंटे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विशाल ने बताया सिलक्यारा टनल में बीना ऑक्सीजन के कैसे बिताए 36 घंटे
himachalNews

विशाल ने बताया सिलक्यारा टनल में बीना ऑक्सीजन के कैसे बिताए 36 घंटे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/29 at 6:10 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-17 दिनों के बाद सिलक्यारा टनल से बाहर निकले 41 मजदूर अब अपने-अपने अनुभवों को सांझा कर रहे हैं। मंडी जिला की बल्हघाटी के बंगोट गांव के विशाल ने भी टनल के अंदर बीताए 17 दिनों की कहानी को अपनी जुबानी बयां किया।

विशाल ने बताया कि जब हा+दसा हुआ तो उसके 36 घंटों तक उन्हें टनल के अंदर मौजूद ऑक्सीजन से ही गुजारा करना पड़ा और पानी पीकर ही पेट भरना पड़ा। लेकिन जब अंदर घुटन होने लगी तो टनल से पानी की निकासी के लिए जो पाईपें बिछाई गई थी उन्हें खोला गया और वहां से ऑक्सीजन ली गई। यह दो पाईपें थी जिनमें एक 4 ईंच की और दूसरी 3 ईंच की थी। इन्हीं पाईपों के सहारे 36 घंटों बाद बाहर के लोगों से संपर्क हो पाया और इन्हीं से ड्राई फ्रूट और खाने का अन्य सामान प्राप्त हुआ। 12 दिनों तक इन्हीं के सहारे पेट भरा और उसके बाद जब 6 ईंच का पाईप अंदर पहुंचा तब जाकर खाना नसीब हुआ। विशाल ने बताया कि एक तरह से सभी ने मौ+त को करीब से देखा क्योंकि 36 घंटों तक किसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

परिवार की तरह रहे सभी, बढ़ाते रहे एक-दूसरे का हौंसला

विशाल ने बताया कि हादसे के बाद सभी लोग एक परिवार की तरह एकजुट हो गए और एक-दूसरे का हौंसला बढ़ाते गए। टनल के अंदर 2 किमी का एरिया था जहां पर टहलते थे और समय व्यतीत करते थे। समय बीताने के लिए कभी कागज के पत्ते बनाए तो कभी मिट्ठी के खिलौने बनाकर समय व्यतीत किया। अंदर लाईट की व्यवस्था थी और शौच के लिए दूर जाते थे। ओढ़ने के लिए टनल में इस्तेमाल होने वाले कंबलनुमा कपड़े का इस्तेमाल किया जो वहां पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। बाहरी लोगों के साथ संपर्क होने के बाद हौंसला बढ़ गया कि हम हर हाल में बाहर निकलेंगे और इसी उम्मीद के साथ 17 दिन निकल गए। सभी ने अपने मोबाईल फोन स्वीच ऑफ कर दिए थे और उन्हें तभी ऑन करते थे जब समय देखना होता था। अंदर मोबाईल सिग्नल नहीं था। सिर्फ पाईप के माध्यम से ही संपर्क हो रहा था।

दुआओं के लिए सभी का आभार, परिवार नहीं चाहता कि टनल में करूं काम

विशाल ने सभी फंसे हुए लोगों के लिए दुआए करने के लिए पूरे देश वासियों का आभार जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम और कंपनी प्रबंधन सहित इस कार्य में जुटे सभी लोगों का दिल से आभार जताया है। विशाल ने बताया कि परिवार के लोगों ने स्पष्ट कह दिया है कि टनल में काम नहीं करना है। इसलिए प्रदेश सरकार से रोजगार दिलाने की गुहार लगाएंगे। आशा करता हूं कि सरकार कहीं न कहीं रोजगार जरूर उपलब्ध करवाएगी।

TAGGED: Mandi Vishal came out safely from the tunnel in Silkyra
Chandrika November 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बच्चों के पेट में कीड़े को खत्म करती है यह दवा… सिरमौर जिला में इतने बच्चो को दी जाएगी खुराक
Next Article दूसरी बार हिमुडा के उपाध्यक्ष बने यशवंत छाजटा… दफ्तर संभालने से पहले कही मन कि बात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?