मनाली (सचिन शर्मा): मनाली विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में आज 74690 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 37458 पुरुष और 37232 महिलाएं अपने मत का प्रयोग करेंगी। मतदान को लेकर मनाली प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी की गई है।

मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 111पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 600 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस बार रोचक मुक़ाबला देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर जहां एक और जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में उतरे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ अपना खाता खोलने के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। इसके अलावा चार अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

