अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर जिला में माईनस तापमान के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह ज्यादा ठंड होने की वजह से अभी एक एक करके ही लोग मतदान केंद्र वोट डालने पहुंच रहे हैं, क्योंकि जिला में अत्यधिक ठंड के चलते लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी आ रही है। जिला में हाल ही में बर्फबारी हुई थी जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट आई है लेकिन किन्नौर जिला में लोगों के हौसले चुनावों में बुलंद दिख रहे है और कुछ दिव्यांग लोग मतदान केंद्रों तक सुबह ही पहुंचकर अपने मत का प्रयोग भी कर रहे है।
किन्नौर जिला में कुल 128 मतदान केंद्र है जहां पर पुलिस बल शांतिपूर्ण तरीके से ढंग चुनाव करवाने के लिए तैनात है और सुरक्षा की दृष्टि से भी प्रशासन ने हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोग प्रयास कर रहे है।
