मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के विभिन्न वार्डों में बने शौचालयों में गंदगी का आलम पसरा हुआ है। जिससे अस्पताल में ईलाज कराने आये मरीजों को एक ओर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही उनके और बीमार होने की भी आशंका बढ़ गयी है।
महिला मेडिसिन वार्ड में हालात यह है कि शौचालयों की कमोड गंदगी से लबालब भरे पड़े हैं। शौचालयों की नालियों पूरी तरह से ब्लॉक हो गयी है। जिस कारण कमोड में गंदगी खुले में तैर रही है। वहीं मेडिसिन वार्ड में भी यही हालत बने हुए हैं। शौचालयों में पानी सभी नोज़ल स्प्रे टूटी पड़ी है। वहीं ऐसा ही हाल पानी के नलों का हुआ पड़ा है। महिला मेडिसिन वार्ड में दाखिल मरीजों ने बताया कि पिछले दो दिनों से शौचालयों की कमोड ब्लॉक पड़े है। जिस कारण शौचालयों में जाने में भी परेशानी हो रही है। कोई भी सफाई कर्मचारी इन्हें साफ नहीं कर रहा है और न ही ब्लॉक पड़ी पाइपों की सुध ली जा रही है। मेडिसिन वार्ड में दाखिल मरोजों ने बताया कि उनके शौचालय में टॉयलेट सीट, पानी के नल टूटे पड़े हैं। मरीजों ने बताया कि जब कोई मंत्री या नेता अस्पताल में आते हैं तो उस समय अस्पताल को सब तरफ से चमका दिया जाता है। अस्पताल के शौचालयों में जिस प्रकार की गंदगी पसरी पड़ी है, उससे स्वच्छ भारत अभियान की भी पोल खुल रही है।
सफाई कर्मचारी भेजकर जल्द खुलवाया जाएगा बंद पड़ी पाईपों को
वहीं जब इस बारे में अस्पताल की एमएस डॉ दीपाली शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ वार्डों में इस तरह की समस्या है। जिसका एक कारण मरीजों व तीमारदारों द्वारा सही तरीके से उपयोग न करना भी है। उन्होंने कहा कि जल्द सफाई कर्मचारियों को भेजकर ब्लॉक पड़ी पाईपों को खुलवा दिया जाएगा।
