Shimla, Sanju-GST काउंसिल की बैठक में कर स्लैब घटाने के फ़ैसले का हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने स्वागत किया है। धर्माणी ने कहा कि इस निर्णय से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए जनता को बधाई दी और साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया।
मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से GST स्लैब कम करने की पैरवी कर रहे थे। अब काउंसिल के इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।धर्माणी ने बताया कि बैठक के दौरान सभी ग़ैर-एनडीए शासित राज्यों ने खुलकर GST कंपनसेशन की मांग उठाई। हालाँकि, इस पर काउंसिल में कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य भी ऐसी ही राहत चाहते थे, मगर फ़िलहाल इस पर सहमति नहीं बन सकी।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि स्लैब घटने से छोटे राज्यों को राजस्व का नुक़सान हो सकता है।
