अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): हमीरपुर पुलिस ने अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए ज़िला के तहत पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले एक क्षेत्र की नाबालिग को पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। नाबालिग के परिजनों ने ही शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी स्कूल गई लेकिन स्कूल से लौट कर वापस नहीं आई।
बीते हुए गुरुवार शाम के समय नबालिग के घबराएं हुए परिजन हमीरपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए थे। शिकायत के तुरंत बाद ही पुलिस की टीम नाबालिग की जांच में जुट गई। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस गुरुवार देर रात को लड़की की तलाश में नालागढ़ पहुंची जहां पुलिस को वह नाबालिग लड़की मिली । नालागढ़ से लड़की को लेकर हमीरपुर पुलिस लौट आई हैं।
डीएसपी हेड क्वार्टर रोहिन चंद डोगरा ने बताया कि गायब हुई लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला हैं। परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी स्कूल गई लेकिन शाम को वापस लौटकर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अब नाबालिगा के न्यायालय में बयान होंगे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही हैं।
