नाहन : देवेन्द्र कुमार – हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले महिलाओं को प्रतिमाह पंद्रह 1500 देने का वायदा किया था, जिसे सुक्खू सरकार धरातल पर उतारने की तैयारी कर रही है। शिमला में सब कमेटी की बैठक भी हुई थी।
महिलाओं से जो वायदा किया था सरकार उसे पूरा करने जा रही है जिसके लिए वह मौजूदा सरकार का आभार व्यक्त करती है। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश में अधिकतर घरेलू महिलाएं हैं जिनका कोई आमदनी का साधन नहीं है। इन महिलाओं को अपने हर छोटी बड़ी जरूरतों के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है। परंतु अब यदि उन्हें सरकार की ओर से प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेंगे तो अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर सकेगी। सरकार के इस फैसले का जहां महिलाओं ने स्वागत किया है वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का धन्यवाद भी किया।
नौकरी पेशा और टैक्स अदा करने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ,
वहीं कुछ महिलाओं का कहना है यह भी है कि सरकार ने चुनाव से पूर्व सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था है परंतु अब सरकार अपने वादे से पीछे हटती नजर आ रही है। उनका कहना है कि सरकार ने नौकरी पेशा और टैक्स अदा करने वाली महिलाओं समेत अन्य कई ऐसी शर्ते रखी है जिनमें महिलाओं को इस सुविधा से अलग किया गया है।
वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 22 लाख 40हजार 492 महिलाएं है। इनमें से नौकरीपेशा और टैक्स अदा करने वाली महिलाओं को छोड़कर अन्य महिलाओं को यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। जिसकी वजह से प्रदेश सरकार पर करीब 600 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। फिलहाल 1 सप्ताह बाद एक और बैठक आयोजित होगी जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
