By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जो कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन सकती वो प्रदेश को क्या नेतृत्व देगी: स्मृति ईरानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > जो कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन सकती वो प्रदेश को क्या नेतृत्व देगी: स्मृति ईरानी
electionhimachalpoliticalpolitical

जो कांग्रेस अपना नेता नहीं चुन सकती वो प्रदेश को क्या नेतृत्व देगी: स्मृति ईरानी

admin
admin 7 Min Read
Updated 2022/10/10 at 5:38 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से केंद्रीय नेतृत्व ने कमान संभाली है। एक और जहां प्रधानमंत्री प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं तो वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भर रहे है। वहीं अब प्रदेश में महिला वोटर पर फोकस करने के लिए केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं।।

सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बिझड़ी के ताल स्टेडियम में बड़सर भाजपा महिला मोर्चा के नारी को सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों पर जमकर निशाना बोला। उन्होंने कहा किकांग्रेस पार्टी देश में लाख कोशिशों के बावजूद टिक नहीं पा रही तो झाड़ू का हर जगह सफाया हो हो रहा है। देश को गुमराह करने वाली इन दोनों पार्टियों की हालत देश के सामने आ चुकी है। जो कांग्रेस पार्टी अपने लिए नेता तक नहीं तय कर पा रही है वह देश और प्रदेश का नेतृत्व क्या खाक करेगी। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बिझड़ी के ताल स्टेडियम में बड़सर भाजपा महिला मोर्चा के नारी को सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिमधर सूद, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा बलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नारी का सम्मान सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में बड़सर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा को जीत दिलवाने का प्रण भी लिया गया ।

अपने संबोधन में समृति ने कहा कि कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। यह वही पार्टी है जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से एक महिला भाजपा कार्यकर्ता से हार गए थे।कांग्रेस आज अपना नेता राष्ट्रीय स्तर पर नहीं चुन पा रही ऐसे में वे हिमाचल को क्या खाक नेतृत्व देगी। समृति ने कहा कि भाजपा का अगर कहीं कोई थोड़ा बहुत मुकाबला है तो कांग्रेस से झाड़ू का सफाया कब हो गया पता ही नहीं चला। पार्टी दुकान बंद कर चली गई और इस दुकान को बंद करवा कर ताला लगवाने वालों में एक नाम अनुराग ठाकुर का भी है। लोगों को झूठ बोलकर बार-बार गुमराह नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने लंबा संघर्ष करके एक मुकाम हासिल किया है। आज अगर केंद्र और हिमाचल में भाजपा की सरकारें हैं इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के ऋणी है जिसने हमें इस पुण्य काम को करने का मौका दिया है। आज महिलाओं को इस मंच से प्रतिज्ञा लेनी होगी कि वह उन लोगों के लिए काम करेंगी जो लोग दूसरों की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं। कांग्रेस कार्यकाल में महिलाओं को पानी भरने की किल्लत होती थी लेकिन पिछले 4 सालों में मोदी सरकार ने 8 लाख घरों में पानी के कनेक्शन लगवाए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 70 सालों मैं से 60 सालों तक राज किया लेकिन ना तो वह गरीबों के लिए घर बना पाई ना दो वक्त का राशन दे पाई ना शौचालय बने ना देश में दूसरी बड़ी सुविधाओं को जुटाने का काम किया गया। सिर्फ गांधी के नाम पर वोट मांगते रहे। इसी से आम जनता को दशकों तक गुमराह करते रहे। आज यही वजह है कि अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हराकर वहां की जनता के लिए विकास के दरवाजे खोले हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगर विकास किया है तो सिर्फ अपना और अपने नेताओं का पिछले 60 सालों के मुकाबले 8 सालों में जितने काम हुए हैं उस ने इतिहास रचा है।

वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष एवं बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ड्रामा ज्यादा करती है और काम कम। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी लेकिन एक युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। महिलाओं को हमेशा कांग्रेस पार्टी गुमराह करती आई है लेकिन आज हिमाचल की महिलाएं समझदार है और उन्हें पता है कि वोट कहां देना है। बड़सर में इस बार कमल का फूल खिलेगा। बलदेव ने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है पार्टी जिसे भी टिकट देगी सब मिलकर उसके लिए काम करेंगे ल।कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और हिमाचल की जयराम सरकार ने लोगों के विकास के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई है और लोगों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए एक के बाद एक योजनाएं चलाई है। चाहे वह उज्वला योजना हो या महिला ग्रहणी योजना सबका फायदा घर-घर तक महिलाओं को मिल रहा है। महिलाओं को अगर किसी ने अधिकार और सुविधाएं दी हैं तो वह भाजपा की सरकारें हैं नारी शक्ति आज पूरी तरह से भाजपा के साथ है।

TAGGED: congress, leadership, Smriti Irani
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के गिल्लड़ नाला नेरवा-देईया रोड के पास दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
Next Article सोलन दौरे के दौरान जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं से ले रहे फीडबैक, पत्रकारों से बनाई दूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?