By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदर्शन से मांगे पूरी न हुई तो महिलाओं ने शुरू किया अनशन…24 घंटे अनशन तीसरे दिन भी जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदर्शन से मांगे पूरी न हुई तो महिलाओं ने शुरू किया अनशन…24 घंटे अनशन तीसरे दिन भी जारी
himachalNews

प्रदर्शन से मांगे पूरी न हुई तो महिलाओं ने शुरू किया अनशन…24 घंटे अनशन तीसरे दिन भी जारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/12/04 at 1:04 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- संधोल क्षेत्र की समस्याओं और मांगों को पूरा ना होता देख अब महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है। शनिवार को इन महिलाओं ने विधायक चंद्रशेखर व प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल रोष रैली निकाली थी। इसके बाद इन महिलाओं ने 24 घंटे अनशन पर बैठने का फैसला लिया। आज अनशन का तीसरा दिन है और महिलाएं लगातार डटी हुई हैं।

गौरतलब है शनिवार को निकाली गई रैली में करीब एक हजार से अधिक महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। रैली के दौरान महिलाओं व सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने आंदोलन की रणनीति तय की। जिसमें महिलाओं ने शनिवार से 24 घंटों के लिए अनशन भी शुरू किया। महिला मंडल की महासचिव व प्रदर्शनकारी पूनम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अभी दो डॉक्टरों की नियुक्ति की है। जिसके लिए वे मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हैं। लेकिन अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और रेडियोलाजिस्ट का पद अभी भी खाली है। सरकार जब तक इन पदों को नहीं पूरा नहीं करती है तो उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके इस प्रदर्शन को जिला परिषद सदस्यों,बीडीसी सदस्यों व पंचायत प्रधानों का सहयोग मिल रहा है।

बता दें कि बीते 14 नवंबर से संधोल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर महिलाओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजा था। लेकिन आज दिन पर कोई कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने अब अनशन का फैसला लिया है। महिलाओं के इस आंदोलन में स्थानीय कारोबारी व सामाजिक संस्थाओं लोग शामिल हो रहे हैं।

TAGGED: Mandi When the demands of the protest were not met, the women started a fast
Chandrika December 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सड़क बनाने की लगाई गुहार…खुड़ला पंचायत में चारपाई व पीठ पर उठाकर ले जाने पड़ रहे मरीज
Next Article गिरिपार जनजातीय क्षेत्र मामला..गुर्जर समुदय ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?