By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्यों रो रहे हो पैसों का रोना…हमने भी इन्हीं संसाधनों में चलाई है सरकार-जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्यों रो रहे हो पैसों का रोना…हमने भी इन्हीं संसाधनों में चलाई है सरकार-जयराम ठाकुर
himachalpolitical

क्यों रो रहे हो पैसों का रोना…हमने भी इन्हीं संसाधनों में चलाई है सरकार-जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/10 at 10:25 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुख की सरकार पर तंज कसा है। जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा है कि वो पैसा न होने का ही रोना रो रहे हैं । जबकि उन्होंने खुद इन्हीं संसाधनों के साथ पांच वर्षों तक प्रदेश में भाजपा की सरकार चलाई और कई ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए हैं। यह बात उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के गाड़ागुशैनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सराज के गाड़ागुशैनी में जनसभा के दौरान गरजे जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है। हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनहित के सारे काम बंद पडे़ हैं। सरकार के पास हर बात का सिर्फ एक ही जवाब है कि पैसे नहीं हैं, इसलिए काम नहीं हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना के बाद भी इन्ही संसाधनों में हमारी सरकार ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया था। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, बिजली, पानी, सबके आंकडे़ गवाह हैं कि हमने पिछली सरकारों से दोगुनी गति से विकास किया। हमने न तो हिम केयर की गारंटी दी थी, न ही बिजली पानी निशुल्क करने और नहीं महिलाओं का किराया आधा करने की गारंटी दी थी। लेकिन जनहित के लिए हमने सारी सुविधाएं दी। कांग्रेस ने दस गारंटियां दी लेकिन एक भी पूरी नहीं की। हिमाचल की जनता लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस को गोल करके उनकी गारंटियों के जवाब देगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार कह रही है कि विकास के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन हर दिन हिमाचल की जनता पर बोझ डाले जा रही है। छह-छह सीपीएस बना दिए हैं। अपने चार-चार मित्रों को कैबिनेट रैंक दे दी है। इन सब में क्या पैसे नहीं लग रहे हैं। जिन्हें एक हेलीकॉप्टर ज्यादा लग रहा था, वे लोग अब तीन-तीन जहाज लेना चाह रहे हैं। एयरक्राफ्ट लिया जा रहा है, आखिरकार हिमाचल में एयरक्राफ्ट की क्या जरूरत है। यह पैसा हिमाचल के विकास में लगना चााहिए।

TAGGED: Mandi former CM Jai Ram thakur
Chandrika June 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जोनल अस्पताल धर्मशाला में हुई रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग काउंसिल की बैठक,2023-24 के लिए पारित हुआ 2.50 करोड़ का बजट
Next Article अनिल की चंपा को नसीहत…मर्यादा में रहकर करें राजनीति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?