By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बेहतरीन परफॉरमेंस के बावजूद आखिर अनुराग ठाकुर क्यों नहीं हुए केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल?
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बेहतरीन परफॉरमेंस के बावजूद आखिर अनुराग ठाकुर क्यों नहीं हुए केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल?
himachalpolitical

बेहतरीन परफॉरमेंस के बावजूद आखिर अनुराग ठाकुर क्यों नहीं हुए केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल?

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/13 at 5:38 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका (TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है.जबकि अनुराग ठाकुर हमीरपुर से लगातार पांच बार जीत चुके है.युवा सांसद होने के साथ साथ अनुराग ठाकुर एक एक्टिव नेता है जो केंद्रीय मन्त्रीमंडल में रहते हुए बेबाकी के साथ अपनी बात रखते है.ऐसे में इस बार केंद्रीय मन्त्रीमंडल में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के शामिल नहीं होने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है.हालांकि इसके कई माइने भी निकाले जा रहे है.

क्या उपचुनाव के नतीजो ने बिगाड़ा खेल

लोकसभा चुनावों के परिणाम के साथ प्रदेश मे उपचुनावों के परिणाम काफी दिलचस्प रहे. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर के लगातार जीत दर्ज करने पर उन्हें केंद्रीय मन्त्री का पद मिलने की उम्मीदें बढ़ गई थी, लेकिन हुआ इससे विपरीत. प्रदेश की जनता ने जहां लोकसभा की चारों सीटे भाजपा की झोली में डाली,वहीं विधानसभा उपचुनावो में मात्र दो ही सीटे भाजपा जीत पाई.विधानसभा उपचुनाव में सुजानपुर, कुटलैहड़ और गगरेट में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. अब इन नतीजो का असर कही ना कही अनुराग ठाकुर से जोड़कर देखा जा रहा है.माना जा रहा है कि हमीरपुर संसदीय सीट में मिली भाजपा को हार का खामियाजा अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मन्त्रीमंडल में शामिल नहीं होकर भुगतना पड़ा.हालांकि चर्चा ये भी है की केंद्रीय भाजपा सरकार अनुराग ठाकुर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है,लेकिन इससे पहले प्रदेश में तीन सीटों पर 10 जुलाई को होने जा रहे चुनाव भी है. अब ऐसे मे राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि क्या अनुराग ठाकुर पर इन चुनावों में जीत दिलाने का जिम्मा होगा.

प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुजानपुर से 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धुमल को हरा दिया था. यहां तक प्रेम कुमार धुमल का राजनीतिक भविष्य भी थम गया था. जबकि हाल ही में प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से बागी होकर राजेंद्र राणा को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन सुजानपुर सीट से उन्हेंप्रेम कुमार धुमल के करीबी रहे रणजीत राणा से जो कांग्रेस के प्रत्याशी थे उनसे हार का सामना करना पड़ा.अब ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि क्या भाजपा अलाकमान उपचुनाव के नतीजो को ध्यान में रखते हुए किस तरह अनुराग ठाकुर को जिम्मेदारी देने वाली है.

क्या होगा उपचुनाव में,किसे मिलेगी जीत

बहरहाल 10 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे है.इसमें से दो सीटे हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र की है.जबकि एक नालागढ़ सीट पर है.भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को इन दोनों ही क्षेत्रों में लीड मिली है.अब देखना ये होगा कि क्या उपचुनाव में भी अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलवा पाते है.

TAGGED: Shimla BJP MP Anurag Thakur
Chandrika June 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार.. सरकार गिराने का मॉडल हिमाचल में फेल
Next Article मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी के लापता मामले ने पकड़ा तूल , ग्रामीणों ने नाहन में घेरा एसपी कार्यालय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?