शिमला/कमल भारद्वाज: अल्का लाम्बा ने भाजपा पर झूठी पार्टी का आरोप लगाया है। अलका लांबा AICC मीडिया प्रभारी हिमाचल प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता जिन्हें भाजपा समय समय पर #FringeElements बता अपना पल्ला झाड़ती रहती है, उन्हें खास झूठ बोलने और हिमाचल की जनता को गुमराह करने भेजा है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता से पूछा कि संबित पात्रा जी अपात्र /अयोग्य खातों में पैसा क्यों ट्रांसफर किया गया? क्या आप इस तथ्य से अवगत हैं? तो चलिए आपको याद दिलाते हैं।
अल्का लाम्बा ने कहा कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हजारों अपात्र किसानों के बैंक खातों में धोखाधड़ी से कई करोड़ रुपये जमा करने के बारे में कई रिपोर्टों का सामना करते हुए, हिमाचल प्रदेश सरकार ने धन की वसूली करने और लाभार्थियों से अवैध रूप से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पूछताछ करने का निर्णय लिया है। इनमें से कुछ को चार से पांच किश्तें मिली हैं।
राज्य के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में अपात्र किसानों, सरकारी कर्मचारियों और राज्य और केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों को 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। इस घोटाले में आयकर विभाग द्वारा पहचाने गए पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के करीबी रिश्तेदार भी हैं, जो अधिक जिलों में सामने आने लगे हैं। अल्का लाम्बा ने सवाल दागते हुए कहा कि क्यों संबित पात्रा जी है जवाब??
