बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर सदर में भाजपा के मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर की नाराजगी सरेआम देखी जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिलासपुर पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत के लिए मौजूदा विधायक सुभाष ठाकुर व उनके कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है कि जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सुभाष ठाकुर मौजूद न हो। क्योंकि सुभाष ठाकुर जेपी नड्डा के काफी करीबी भी माने गए है।
आपको बता दें कि वर्तमान में सुभाष ठाकुर का सदर से टिकेट कैंसिल करने के बाद सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल को सदर से कमान सौंपी गई। इसमें सुभाष ठाकुर के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में खूब इसका विरोध भी किया। यही नहीं सुभाष ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान अपने आप को रोने से भी रोक नहीं पाए।
दूसरी ओर सुभाष ठाकुर ने अब बीजेपी के इस चुनाव प्रचार प्रसार से काफी दूरियां बना ली है। जिसके बाद सदर भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में अब जेपी नड्डा स्वय तीन दिन के लिए बिलासपुर आए हुए है। और यहां पर भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। वही, अब देखना यह होगा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रूठे हुए को मनाने में कितना सही सिद्ध होते है।
