By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/10 at 8:36 AM
Share

मंजूर पठान,चंबा: चंबा जिला में हो रही भारी बारिश ने वहां के जनजीवन को अस्तव्यस्त कर रखा है। बारिश के चलते जिला में कई सड़कें अभी भी बंद पड़ी है। चंबा तीसा मुख्यमार्ग पर भी बार बार लैंड स्लाइड हो रहा है जिसकी वजह से यह मुख्यमार्ग अभी तक बंद पड़ा है। इसके अलावा भी जिला में डेढ़ दर्जन से ज्यादा सड़कें ऐसी है जो जगह जगह बंद पड़ी है। सड़कों के बंद होने से आने जाने में लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।।

तीसा मुख्यमार्ग चांजू नाला के पास भारी लैंड स्लाइड से बार-बार बंद हो रहा है जिसे खोलने का प्रयास पीडब्ल्यूडी विभाग निरंतर कर रहा है , लेकिन लैंड स्लाइड बार बार होने से मार्ग बंद हो रहा है। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक मार्ग जगह-जगह बंद हुए है जिन्हें खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने अपनी जेसीबी मशीनों को भेज दिया है। कुछ मार्ग आज शाम तक बहाल हो पाएंगे कुछ मार्ग कल शाम तक बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें की पहाड़ी क्षेत्रों में सेब ओर मटर का सीजन भी चल रहा है ऐसे में किसानों,बागवानों को मार्ग बंद होने से परेशानी ना हो इसका भी पीडब्ल्यूडी विभाग विशेष ध्यान रख रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तेजी के साथ कार्य कर रहे है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएं। सबसे पहले मुख्यमार्ग खोले जा रहे है उसके बाद अन्य मार्ग खोलने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर नकरोड़ उप मंडल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीओ संजीव अत्री का कहना है की पीडब्ल्यूडी विभाग सबसे पहले चंबा-तीसा मुख्यमार्ग को खोलने का प्रयास कर रहा है । शाम को मार्ग साफ करवा दिया था लेकिन बार बार मार्ग बंद हो रहा है। उसके अलावा किसानों बागवानों का भी ख्याल रखा जा रहा है क्योंकि सेब और मटर की फसल भी जा रही है। ऐसे में मार्ग बंद होने से किसी को परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। कुछ मार्ग आज शाम तक बहाल किए जाएंगे कुछ कल शाम तक बहाल करने का प्लान है जिसके तहत कार्य किया जा रहा है।

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी को डाक विभाग के कमर्चारियों ने भेंट किया तिरंगा।
Next Article कांग्रेसी नेता अपने-अपने स्तर पर कर रहे चुनावी घोषणाएं,नहीं दिखाई दे रहा आपसी तालमेल: धूमल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?