नाहन : देवेन्द्र कुमार – जिला सिरमौर के शिलाई में रह रही एक प्रवासी महिला पर स्थानीय महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए है।शिकायत लेकर यह महिलाएं डीसी कार्यालय पहुँची और मामले को लेकर उचित कारवाई की माँग उठाई।
महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला पिछले 4- 5 वर्षों से शिलाई में किराए के मकान में रह रही है और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रही है। जिसका आस पड़ोस में बुरा असर पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि महिला द्वारा मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया जा रहा है । किराया मांगे जाने पर उल्टा मकान मालिक पर छेड़खानी मुक़दम्मा दर्ज करने की धमकी देती है। मकान की मालकिन नारदा ठाकुर ने बताया कि इस महिला की वजह से यहां अब आना जाना भी मुश्किल हो गया है।
महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला इस इलाके का माहौल खराब कर रही है । 31 जनवरी को स्थानीय महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जब इस महिला के कमरे पर छापेमारी की तो यहां पर कुछ युवक भी मिले थे। इस दौरान महिला ने उल्टे पुलिसकर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया कि यह प्रवासी महिला नशीली युवाओं के संपर्क में रहती है और इसी कारण यह अपने परिवार से भी अलग है।
