By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनरेगा के तहत कम से कम 90 दिन का मिलेगा रोजगार, बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता:चंद्र कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनरेगा के तहत कम से कम 90 दिन का मिलेगा रोजगार, बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता:चंद्र कुमार
himachal

मनरेगा के तहत कम से कम 90 दिन का मिलेगा रोजगार, बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता:चंद्र कुमार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/08 at 9:48 AM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर:मनरेगा के तहत करवाएं जाने वाले सभी विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने सहित इनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों ओर पंचायत प्रतिनिधियों को कृषि ओर पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार की ओर से दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने  को मंगलवार को जहां ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला विश्राम गृह में जनसमस्याओं को सुना तो वहीं उन्होंने  कहा कि महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल में गांवों के विकास ओर गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे देश में शुरू की गई थी । जिसके लागू होने से जहां गरीब लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं वहीं  ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर न देकर ठेकेदारों के माध्यम से कार्य करवाने के मामले उनके ध्यान में आ रहे हैं।  उन्होंने एसडीएम को सभी पंचायतों में जाकर मनरेगा के तहत जारी मस्ट्रॉल का निरीक्षण करने के निर्देश  दिए। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग को हर पंजीकृत मनरेगा वर्कर के लिए साल में कम से कम 90 दिन का रोजगार सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए ताकि कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ गरीब परिवारों को मिल सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों व पशुपालकों की आय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए सम्बंधित विभागों को विस्तृत योजना कार्य तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों विशेषकर  युवाओं को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने के साथ डेयरी फार्मिंग से जोड़ने के प्रति प्रेरित करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पशुपालकों की आय को बढ़ाने के साथ इस व्यवसाय के प्रति प्रेरित करने के लिये गाय का दूध 80 रुपए  ओर भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का  निर्णय लिया हैं।
उन्होंने कृषि अधिकारियों से कहा कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक व प्रेरित करें। उन्होंने अधिकारियों से कृषि योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान किया, ताकि किसानों को कृषि तकनीकों बारे सही व उपयोगी जानकारी घर- द्वार के पास मिल सके।
उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली ओर स्वास्थ्य जैसी सभी जरूरी सुविधाओं को दरुस्त करने सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियोंओर पंचायत प्रतिनिधियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल स्कीमों को दरुस्त करने के साथ भंडारण टैंकों की समय-समय पर सफाई करने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर 14 पंचायतों की जनसमस्याएं  सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।
TAGGED: Chandra Kumar, Employment, MNREGA, nurpur, transparency
admin February 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 60 करोड़ की छात्रवृत्ति, शुरू की राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीयू-सीईटी 2023
Next Article नशेड़ी महिला से परेशान महिलाएं पहुंची डीसी के द्वार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?