अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला के पानी गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि महिलाएं सिलाई कढ़ाई कर कुछ आमदनी प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। यह प्रशिक्षण नेहरू युवा केंद्र किन्नौर के तत्वाधान में कल्पा खंड के पंगी गांव में दिया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन महीने चलेगा जिसमें 25 बालिकाएं सिलाई-कटाई प्रशिक्षण लेंगी, जिन्हें प्रशिक्षण समापन पर प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षक का मानदेय और कपड़े इत्यादि का खर्च नेहरू युवा केंद्र की ओर से निर्वहन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षे़त्र की बालिकाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है जिसके तहत वह अपने गांव में ही इस प्रकार का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
इस अवसर पर प्रधान पंगी ग्राम पंचायत कालज़न मनि, वार्ड मेंबर रत्ना देवी, प्रशिक्षक देव कुमारी और स्वयंसेवक ललित नेगी भी उपस्थित रहे।
