संजु चौधरी, शिमला: जो सरकार 15 दिन से अपने कैबिनेट का गठन नहीं कर पाई है वह प्रदेश चलाने की क्या बात करती हैं। कांग्रेस पर यह तंज भाजपा के विधायक डॉ. जनक राज, सुखराम चौधरी और रीना कश्यप ने कसा हैं। उन्होंने कहा हैं कि जिस प्रकार से सोमवार को कांग्रेस के नेता हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता की उससे साफ हैं कि कांग्रेस पार्टी का भाजपा से डर झलकता है।
भाजपा नेताओं ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम किया वह ऐतिहासिक हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और 12 जिलों में संतुलित विकास हुआ। आज कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में नकारात्मक राजनीति कर रही हैं और सरकारी कार्यालयों को बंद कर रही हैं, पर हम कांग्रेस नेताओं को बताना चाहेंगे कि जितने भी कार्यालय यह बंद कर रहे हैं इन को कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार की कैबिनेट ही घटित नहीं हुई है तो वह इन कार्यालयों को बंद कैसे कर सकते हैं। यह सीधा-सीधा संविधान का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विधायकों की जिस समिति की बात कर रहे हैं उन विधायकों की तो अभी तक शपथ भी नहीं हुई । यह समिति कार्यालय बंद करने की बात कैसे कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज लेने की शुरुआत तो कांग्रेस पार्टी ने की थी और हिमाचल प्रदेश को कर्ज में कांग्रेस पार्टी ने डुबाया हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के विधायक हर्षवर्धन चौहान जितना भी सरकार के पक्ष में बोल ले पर उनके बोलने से वह मंत्री नहीं बन जाएंगे। जो काम उनके विधानसभा इलाके में कांग्रेस के 60 साल के शासन में नहीं हुआ वह भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार ने 5 साल में कर दिखाया हैं। आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जितने भी कार्यालय खुले वह जयराम ठाकुर सरकार की देन हैं । पर यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह अपने ही इलाके में बंद हुए कार्यालयों का स्वागत कर रहे हैं, इसका जवाब तो जनता देगी।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सरकार की दयनीय हालत है, कुल 15 दिन के भीतर ही हिमाचल प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई हैं। यह स्थिति स्पष्ट करती हैं की हिमाचल में सरकार अस्थिर हैं।
