शिमला-: SJPNL की 24×7 निरंतर दबावयुक्त जल वितरण परियोजना के तहत 103 रेन शेल्टर से नाभा डिस्पेंसरी तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य आगामी 20 दिनों तक किया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगा।निर्माण कार्य के चलते संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में आम जनता और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें।
इस परियोजना से शहर के जल वितरण ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा भविष्य में लोगों को बेहतर जलापूर्ति सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए SJPNL ने खेद व्यक्त किया है और नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

