नाहन : देवेंद्र कुमार – NH 707 पावटा साहिब-शिलाई पर फेस 3 के निर्माण कार्य के दौरान काम से हटाए गए मजदूरों की हड़ताल आज 8वे दिन भी जारी है। सीटू के बैनर तले यहां पर काम से हटाए गए मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर पिछले 8 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है । उन्होंने बताया कि 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी जिला प्रशासन की ओर से मजदूरों की सुध नहीं ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्पनी द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे सीधे तौर पर मजदूर प्रताड़ित हो रहे हैं । लाल सिंह ने बताया कि अभी यहां कार्य बचा है, बावजूद इसके स्थानीय कामगारों को काम से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिना नोटिस काम से निकाले गए कामगारों को अगर जल्द ही न्याय नहीं मिलता तो वह मजबूरन एसडीएम कार्यालय समेत अधिकारियों का घेराव करेंगे ।
