By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पर्यटकों को भा रहा किन्नौर जिला ओर हिंदुस्तान का आख़री गांव छितकुल,काफ़ी संख्या में घूमने पहुंच रहे लोग,जानिए क्या हैं खास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पर्यटकों को भा रहा किन्नौर जिला ओर हिंदुस्तान का आख़री गांव छितकुल,काफ़ी संख्या में घूमने पहुंच रहे लोग,जानिए क्या हैं खास
himachalNews

पर्यटकों को भा रहा किन्नौर जिला ओर हिंदुस्तान का आख़री गांव छितकुल,काफ़ी संख्या में घूमने पहुंच रहे लोग,जानिए क्या हैं खास

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/08 at 4:20 PM
Share
अनिल कुमार, किन्नौर:  हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के चलते विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यहां के पर्यटन स्थलों पर वर्ष भर पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं और पर्यटक यहां के पर्यटन स्थलों में घूमने का लुत्फ उठाते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की खूबसूरती भी पर्यटकों को हमेशा से ही भाती रही हैं। यही वजह भी है कि पर्यटक जिला किन्नौर में भी घूमने के लिए काफ़ी संख्या में पहुंचते हैं।
किन्नौर जिला का छितकुल गांव इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। काफी संख्या में पर्यटक यहां इस गांव की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों का तांता इन दिनों छितकुल गांव में लगा हुआ हैं। ना केवल देश के अलग-अलग राज्यों से बल्कि विदेशों से भी पर्यटक किन्नौर जिला के छितकुल गांव का रुख कर रहे हैं। यहां पर बढ़ती पर्यटकों की आमद से गांव के पर्यटन व्यवसायियों का व्यापार भी काफी फल-फूल रहा हैं।
इस वजह से भी हैं पर्यटकों में छितकुल मशहूर
वैसे तो जिला किन्नौर का हर क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। यहां काफी कुछ घूमने को है लेकिन अगर बात किन्नौर जिला के छितकुल गांव की की जाए तो यह  गांव ना केवल देखने में खूबसूरत है बल्कि विश्व भर में यह गांव मशहूर भी हैं।  इसके पीछे की वजह यह है कि किन्नौर जिला का यह गांव हिंदुस्तान का आखिरी गांव हैं और यह गांव चीन की सीमा के साथ लगता हैं। ऐसे में यहां की पहाड़ियां और सेंचुरियन एरिया पर्यटकों को हमेशा सही अपनी और लुभाता रहा हैं।
छितकुल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर
3 हजार 450 फीट की ऊंचाई पर बसे छितकुल गांव में हर वर्ष हजारों लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं और यहां की खूबसूरती को निहारते हैं। छितकुल गांव में तेज धुप और नंगी पहाड़ियो पर बिछी बर्फ की मोटी चादर की चमक आंखों पर रोशनी देती हैं जिससे आँखों पर जलन महसूस होती हैं तो वहीं ठंडी हवाएं शरीर के त्वचा को चिरती हैं। बावजूद इसके भी पर्यटक गर्म इलाकों से छितकुल के ठंडे वातावरण को पसंद कर रहे हैं और यहां घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। बसपा नदी के किनारे बसा यह गांव हिमालय की सबसे सुंदर जगहों में से एक हैं। गांव से दिखने वाले बर्फ से ढके हुए पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता हैं। वहीं छितकुल के पीछे की तरफ से आप किनर कैलाश के पर्वतों की झलक भी साथ दे सकते हैं।
गांव में दिखता है हिंदू और बौद्ध धर्म का अद्भुत समावेश
किन्नौर जिला के छितकुल गांव में आपको हिंदू और बौद्ध धर्म का एक अलग ही समावेशी देखने को मिलता हैं। गांव में हिंदू मंदिरों के साथ ही बौद्ध मंदिरों का भी निर्माण किया गया हैं। यहां पहुंचने पर आपको पहले जनपद की देवी मां माथी के 3 मुख्य मंदिर नजर आएंगे। वहीं इसके साथ ही गांव में शिव मंदिर और प्राचीन बौद्ध मंदिर भी बनाया गया हैं। यहां आप पर्वत पहाड़ और झरनों को देखने के साथ ही ट्रैकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में पर्यटक यहां आकर साहसिक गतिविधियों को करने के साथ ही ट्रैकिंग करने का भी लुत्फ उठाते हैं।
TAGGED: Chitkul, India, Kinnaur, last village, special, tourists
admin June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सपरून स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक ..लोकसभा चुनावों के लेकर हुई चर्चा
Next Article शिलाई में NH 707 पर मजदूरों का धरना जारी…बिना नोटिस काम से निकालने के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?