संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही जून महीने में बारिश नॉर्मल से 30 फीसदी ज्यादा हुई हैं। वहीं मंगलवार से ही प्रदेश में एक बार फिर से मानसून अपना असर दिखाएगा जिसे लेकर मौसम विभाग की ओर से भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इस बार मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में काफी नुकसान भी भारी बारिश के चलते हुआ हैं।
24 जून से आए मानसून के कहर में अभी तक 242 करोड़ से ज्यादा बरसात में बह गया है जबकि 27 लोग काल का ग्रास बन गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से तीन दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि सुस्त पड़ा मानसून मंगलवार से फिर रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए चार से 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इस दौरान लोगों को बेवजह नदी नालों के पास जाने से बचने की हिदायत भी मौसम विभाग की पर से दी गई हैं।
