नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-ऐतिहासिक शहर नाहन में पटाखे व आतिशबाजी विक्रेता ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में ही बिक्री के स्टाल लगा पाएंगे इसके लिए 25 नवंबर अक्टूबर को प्लॉट की आवंटन प्रक्रिया होगी पटाखे बेचने के लिए बाकायदा प्रशासन से अनुमति पत्र लेना होगा।बिना अनुमति शहर में अन्य किसी स्थान पर दुकानदार पटाखे और आतिशबाजी नहीं बेच पाएंगे।
नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अजय गर्ग ने बताया कि 25 अक्टूबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान में आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री के लिए नगर परिषद द्वारा प्लॉट आवंटित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि नाहन में सिर्फ चौगान मैदान में ही आतिशबाजी और पटाखे भेज पाएंगे और किसी भी अन्य स्थान पर इनको बेचने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को निर्देश किया जाएगा की दुकानदारों को अपनी और लोगो की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान विक्रेताओं रखना होंगा और नियम अनुसार आग बुझाने के आवश्यक उपकरण भी अपने पास रखने होंगे।
