By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना के निजी अस्पताल में हुई युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन,उठाई ये मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना के निजी अस्पताल में हुई युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन,उठाई ये मांग
himachalNews

ऊना के निजी अस्पताल में हुई युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन,उठाई ये मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/04 at 2:13 AM
Share
राकेश,ऊना: ज़िला ऊना के मैहतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर उसके परिजनों ने युवक का इलाज़ करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। मृतक युवक का शव अस्पताल के सामने हाईवे पर रखकर परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग।
बता दे की युवक की नाक की हड्डी के ऑपरेशन के बाद मौत हुई थी मौत । पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले कि जांच शुरू कर दी थी, लेकिन स्वजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों की ओर से इस मामले में जल्द कार्रवाई होते ना देख मृतक के शव को निजी क्लीनिक के बाहर हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया गया और डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े रहे।
 परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है क्योंकि डॉक्टर ने उनको अंधेरे में रखा और जानबूझकर उनके बच्चे को यह कहकर मोहाली रैफर कर दिया गया कि उसकी हालत नाजुक हैं जबकि उसकी मौत यहीं पर हो चुकी थी। उन्होंने इस पूरे मामले पर डॉक्टर को जिम्मेवार ठहराया हैं और डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की हैं। परिजनों की ओर से क्लीनिक के बाहर शव रखकर  प्रदर्शन किया गया जिसमें गांव के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए।
इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन करने से पहले डॉक्टर का हॉस्पिटल बंद हो चुका था जिस कारण परिजनों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस के सीनियर अधिकारी डीएसपी, एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े रहे।
पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी ने बताया की नाक के ऑपरेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी जिसमें डॉक्टर की लापरवाही बताई गई थी। परिजनों  की ओर से शिकायत मिलने के बाद इस मामले में युवक का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया गया हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और निजी क्लीनिक का रिकॉर्ड हासिल किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही हैं और निजी क्लीनिक को सील कर उसका रिकॉर्ड कब्ज़े में लिए जाने का भी दावा किया हैं।
TAGGED: died, highway, private hospital, protested, relatives, una, Young Man
admin March 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की वेबसाइट का किया शुभारंभ
Next Article अखण्ड पाठ के साथ पांवटा साहिब में होला मोहल्ला उत्सव का आगाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?