कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा : कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने सुबह करीब 9:30 बजे कुल्लू, हाथीथान, भून्तर बजौरा मण्डी की तरफ से आने वाली बसों को नाकाबंदी की। चैकिंग के दौरान करीब 10.10 बजे प्रातः एक टैक्सी आल्टो जो मण्डी की तरफ से आई व फॉरेस्ट रेंज ऑफिस गेट के पास रुकी। गाड़ी नं0 HP01K-4873 में ड्राईवर के साथ अगली सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम अरुण सोहल जो पहले भी भून्तर थाना में चिट्टे के केस में पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर अरुण सोहल के पीठू बैग के अन्दर चैक करने पर पजामा की दाहिनी जेब में 19 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी ।एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि कुल्लू पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ।भुंतर में 19 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है । जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करलिया गया है । नशा तस्कर को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
19 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
