संजु चौधरी, शिमला(TSN): लोकसभा चुनाव की तैयारियों में युवा कांग्रेस जुट गई हैं और नए वोटरों को लुभाने के लिए युवा कांग्रेस ने देशभर में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान शुरू किया हैं। रविवार को राजधानी शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत ने इस अभियान को लांच किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस पहले वोटों को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील करेगी। यही नहीं युवा कांग्रेस प्रदेश भर में नए वोट बनाने में भी मदद करेगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पुनीत ने कहा कि देशभर में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान शुरू किया गया हैं, जिसका मकसद नहीं वोटों को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने के साथ ही वोट बनाने में उनकी मदद करना हैं।
इसके अलावा हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
