नालागढ़ (TSN)- नालागढ़ पुलिस ने अवैध खनन पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने अलग-अलग जगह से अवैध खनन कर रहे पांच वाहनों को कब्जे में लिया है । पुलिस ने इन अवैध खनन कर रहे वाहन मालिकों को 120000 का जुर्माना भी लगाया है ।
नालागढ़ थाना प्रभारी अनिल कुमार चंदेल का कहना है कि अवैध खनन कर रहे किसी भी माफिया को बक्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा है कि पुलिस की टीम गठित की गई है और पुलिस लगातार रात और दिन में जहां-जहां भी अवैध खनन को लेकर शिकायतें आती है वहां पर दबिश दी जा रही है ।
