विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): जिला परिषद कैैडर अधिकारी एवं कर्मचारी संघ हड़ताल के सातवें दिन भी हड़ताल कर रहे। कर्मचारियों के हौसलें में कोई भी कमी नहीं देखी गई। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के आगे झुकने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। इन लोगों का कहना है सरकार की ओर से पंचायत सेक्रेटरी का कार्यभार भी चौकीदारों और ग्रामीण रोजगार सेवकों को दिया जा रहा है जो की उचित नहीं हैं। इन कर्मचारियों को भी सोचना चाहिए अगर पंचायत सेक्रेटरी उनके साथ इस तरह का व्यवहार करते तो क्या होता।
उन्होंने कहा कि वह सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। इन कर्मचारियों को भी जिला परिषद कैैडर अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का साथ देना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए पंचायत सेक्रेटरी अनवर बीबी ने कहा कि सरकार को छठे वेतन आयोग का लाभ जिला परिषद कैडर अधिकारियों को भी जल्द देना चाहिए और विभाग में विलय करने की मांग भी जायज हैं।
