मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा मुख्यालय के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 26वीं जिला खंड स्तरीय प्राथमिक अंडर 12 स्कूली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन चंबा सुमन मिन्हास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला भर के 14 शिक्षा खंडों से करीब 1200 स्कूली छात्र भाग ले रहे हैं।
यह प्रतियोगिता 8 अक्टूबर तक चलेगी जिसके समापन में सदर विधायक पवन नैयर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यातिथि ने चौगान के मुख्य द्वार पर रिबन काटकर इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्रों ने मार्चपास्ट भी किया, जिसमें शिक्षा खंड कल्हेल ने पहला व शिक्षा खंड हरदासपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां से अव्वल रहे छात्रों की टीम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुजानपुर टिहरा जाएगी। वहां पर 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन सुमन मिन्हास ने बताया कि आज से 26 वीं खंड स्तरीय अंडर 12वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है जिसमें 14 शिक्षा खंडो से करीब 1200 स्कूली छात्र भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां छात्र इस प्रतियोगिता में अव्वल रहेंगे वह 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सुजानपुर टिहरा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
प्राथमिक स्कूल के जिला अध्यक्ष निराला ने बताया कि 26वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 1200 बच्चे भाग ले रहे हैं जिनका रहने और खाने का पूरा इंतजाम कर लिया हैं। बच्चों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं निजी स्कूलों के भवनों में इन बच्चों को ठहराया गया है साथ इनके खाने पीने की व्यवस्था लक्ष्मी नारायण मंदिर में की गई हैं। जहां पर बच्चों का पूरा ख्याल रखा जा रहा हैं।
