By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार
himachalNewsUncategorized

आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/02 at 4:55 PM
Share

शिमला, संजू-:  हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से आ रही प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित हवन में सांसद सिकन्दर कुमार सहित अल्पसंख्यके मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओं ने आहुतियां डालकर ईश्वर से प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की

इस मौके पर भाजपा सांसद सिकन्दर कुमार   ने कहा कि आज इस हवन का आयोजन किया गया है जिसमे ईश्वर से सुख समृद्धि की कामना की गई।उन्होंने कहा कि गत वर्षों में भारत सहित हिमाचल में आपदा आयी उसकी मुक्ति के लिए आज भगवान से प्रार्थना की गई।वही इस मौके पर उन्होंने  प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार किए।भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और पूरे देश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए भगवान के आशीर्वाद की जरूरत है। इसी उद्देश्य से अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा इस पवित्र अनुष्ठान को आयोजित किया है। उन्होंने पूर्व की आपदाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मंडी, मनाली और चंबा में जब संकट आया था, तब धरातल पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं दिख रही थी। उस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक आगे आकर प्रभावित लोगों की मदद की थी।मुख्यमंत्री द्वारा सांसदों की भूमिका पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सिकन्दर कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने हमेशा संसद के हर सत्र में हिमाचल के हितों और हक की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंचायती राज सहित अन्य सरकारी विभागों में प्रूनिंग कैंचियों व अन्य सामग्रियों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में सरकार के हर विभाग में घोटाले हुए हैं, जो आने वाले समय में जनता के सामने उजागर होंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: Shimla BJP Minority Morcha
Chandrika July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चाहिए 15  इलेक्ट्रिशियन, की जाएगी अस्थायी भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चाहिए 15  इलेक्ट्रिशियन, की जाएगी अस्थायी भर्ती

Ago

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?