By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई
himachalNews

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/01 at 7:04 PM
Share

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में डॉक्टरों के सम्मान के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अस्पताल प्रशासन विभाग की ओर से “Emerging Trends in Hospital Operations and Roadmap for IGMC” विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रशासन से जुड़े चिकित्सकों, विशेषज्ञों और अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल संचालन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, मरीजों की सुरक्षा और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप आईजीएमसी की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करना रहा। विशेषज्ञों ने बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में डिजिटल हेल्थ, गुणवत्ता प्रबंधन और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को समय की आवश्यकता बताया।इस अवसर पर आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक एवं अस्पताल प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल राव ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज के स्वास्थ्य की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी बेहतर उपचार के साथ-साथ मरीजों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और संस्थान के भविष्य के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

सीएमई के दौरान अस्पताल प्रशासन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक ठाकुर ने “Recent Trends in Hospital Administration and Emerging Challenges” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन में तकनीकी नवाचार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता आश्वासन, रोगी सुरक्षा तथा बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशासनिक सुधारों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक अस्पतालों में प्रभावी प्रबंधन और तकनीक आधारित सेवाएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को देश के महान चिकित्सक, शिक्षाविद और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बी. सी. रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस समाज के प्रति डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

TAGGED: Shimla IGMC Doctors' Day
Chandrika July 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

मल्यावर पंचायत में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल शक्ति विभाग से शीघ्र समाधान की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?