By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर,4 हज़ार लोगों ने करवाई जांच,निशुल्क चश्मे लगाने के साथ बांटी दवाइयां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > हमीरपुर में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर,4 हज़ार लोगों ने करवाई जांच,निशुल्क चश्मे लगाने के साथ बांटी दवाइयां
Uncategorized

हमीरपुर में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर,4 हज़ार लोगों ने करवाई जांच,निशुल्क चश्मे लगाने के साथ बांटी दवाइयां

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/15 at 12:40 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर के गौतम कॉलेज में शुक्रवार को प्रयास संस्था की ओर से विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न प्रदेशों से आए नामी आंखों के विशेषज्ञों के अलावा हमीरपुर जिला की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जिन लोगों को चश्मे लगने थे उन्हें चश्मे भी बना कर दिए गए। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न लोगों को मुफ्त में चश्मे वितरित किए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 5 सालों में सांसद मोबाइल सुविधा के जरिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 8 लाख लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा उपचार और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। आज ही के दिन 5 साल पूर्व सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा की शुरुआत की गई थी और अब तक इसके माध्यम से 8 लाख लोगों को घर द्वार पर मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप की सुविधा दी जा रही हैं।अब यह प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि 3 मोबाइल वैन से इसकी शुरुआत की गई थी और आज 33 मोबाइल वैन अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने बताया कि आज लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज बच्चे सबसे ज्यादा आंखों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं क्योंकि उन्हें मोबाइल देखने की लत पड़ गई है और वह गलत दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। फोन की लत एक बीमारी बन गई है और इसे दूर करने में सबसे ज्यादा बच्चों की मदद उनके परिजन ही कर सकते हैं। अभिभावक बच्चों के लिए फोन देखने का एक समय निर्धारित करें ताकि वह इस लत से दूर रह सके।
उन्होंने कहा कि आज बच्चे खेल मैदान से दूर हो गए हैं और उनका शरीर खराब हो रहा हैं। दिन का आधे से ज्यादा का समय उनका मोबाइल पर बीत रहा हैं, जो समाज के लिए एक चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खेलों का खोला गया हैं जिसका हर बच्चा फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ भरी जिंदगी में खेले भी बहुत जरूरी हैं और युवाओं के साथ साथ किशोरों को भी आंखों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था की मदद से इस नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और इसमें देश के 20 स्पेशलिस्ट नेत्र चिकित्सक खासतौर पर इस शिविर में आए हैं।
admin April 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी में ममता शर्मसार…सीवेज ट्रीटमेंट टैंक में मिला नवजात शिशु का भ्रूण
Next Article हमीरपुर में विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर,4 हज़ार लोगों ने करवाई जांच,निशुल्क चश्मे लगाने के साथ बांटी दवाइयां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?